मेटाराजीयम जैविक कीटनाशक का प्रयोग कैसे करे ,मेटाराजीयम कीटनाशक क्या है

मेटाराजीयम कीटनाशक क्या है  मेटाराजीयम एक प्रकार की फफूंद होती है  जो करीब 300 से अधिक कीटो को आसानी से नियंत्रण करता है यह एक प्रकार की  फफूंद होती है जो  किट पर लगने के बाद उनके शरीर के अन्दर जाकर  फैलना शुरू हो जाती है  जिससे  किट मर जाते है धीरे धीरे यह फफूंद किट को पूरी तरह से ख़त्म कर देती है  यह एक परपोसी  फफूंद होती है  यह फसलो में लगने वाले सभी किट जैसे एफिड ,थ्रिप्स ,माइट्स  को नियंत्रण  करती है यह  पौधों की जड़ो में लगने वाले मिटटी के किट जैसे दीमक और व्हाइट ग्रब को बहुत ही अच्छे से नियंत्रण करता है  मिटटी में दो से तिन बार प्रयोग करने पर करीब साल भर इसका असर मिटटी में मौजुद रहता है जिससे लम्बे समय तक किट से सुरक्षा मिलती है   

    




मेटाराजीयम जैविक कीटनाशक का सही उपयोग 


मेटाराजीयम का उपयोग गोबर की खाद में मिला कर किया जाता है मेटाराजीयम पावडर और तरल दोनों रूप में बाज़ार में मिल जाता है मेटाराजीयम  2 किलो प्रति एकड़ की दर से गोबर की खाद में मिला कर प्रयोग करना चाहिए  या फिर इसका छिडकाव भी  सीधे फसलो पर किया जा सकता है छिडकाव के लिए तरल मेटाराजीयम का उपयोग 1 लीटर प्रति एकड़ की दर से करना चाहिए  


उपयोग के लिए सावधानियां 


मेटाराजीयम कीटनाशक का उपयोग करने के लिए बहुत सी बातो का ध्यान रखना चाहिए जैसे की यह एक प्रकार की जैविक फफूंद है तो इसे किसी भी प्रकार के रासायनिक खाद और दवाई के साथ मिला कर उपयोग नही करना चाहिए साथ ही मिटटी में प्रयाप्त नमी हो तब ही इसका उपयोग करना चाहिए और फसल पर जब भी छिडकाव करें तो शाम के समय या ठन्डे मौसम में ही करें   



जैविक कीटनाशक की तरह ही जैविक फफूंद नाशक की जानकारी के लिए निचे दिए गए विडियो को देख सकते है 







Post a Comment

और नया पुराने