प्याज की खेती की जानकारी ,प्याज की खेती कब ओर कैसे करें
RAKESH KUSHWAH0
बरसात में लगादो प्याज कम समय में होगी मोटी कमाई
प्याज की खेती पुरे साल भर की जाती है रबी खरीब ओर जायद में प्याज की खेती की जाती है हर अलग समय पर प्याज लगाने के लिए उस समय के अनुकूल किस्म का चुनाव करना होता है जैसे की बारिश के समय लाल प्याज की खेती की जाती है वहीगर्मियों में देसी प्याज की खेती की जाती है जिसका आप काफी समय तक भण्डारण भी कर सकते है | ओर सही समय पर अच्छा भाव मिलने पर बाजार में बेच सकते है ओर प्याज की फसल से एक अच्छा मुनाफा कमा सकते है| प्याज की खेती महारास्ट्र , कर्नाटक,आँध्रप्रदेश ,बिहार में की जाती है वही सबसे अधिक प्याज की खेती मध्यप्रदेश में की जाती है|
प्याज की खेती के लिए मिटटी ओर जलवायु
प्याज की खेती के लिए उपजाऊ मिटटी की आवस्यकता होती है जैसे की बलुई दोमट मिटटी में प्याज की खेती की जा सकती है प्याज लगेने से पूर्व ये जाँच ले की जिस भी खेत में प्याज की खेती करनी हो वहा [पानी का भराव नही होना चाहिए |साथ ही डलवा जमीं में प्याज की खेती करना चाहिए मिटटी का पी एच 6.5 से लेकर 7.5 तक होना चाहिए |ओर तापमान लगभग 18 डिग्री से लेकर 35 डिग्री तक होना चाहिए |
प्याज की खेती मुख्य तिन प्रकार से की जाती है |
नर्सरी की चोपाई विधि से प्याज की खेती छोटी कालिया कन्दिया लगाकर प्याज की खेती सीधे बीज छिडकाव कर प्याज की खेती
प्याज की खेती के लिए नर्सरी कब लगाये
प्याज की फसल लगाने के लिए सबसे पहले आपको नर्सरी लगाने की की आवश्यकता होगी प्रति एक की नर्सरी एकड़ खेत लगाने के 3 किलो बीज पर्याप्य होता है| प्याज की नर्सरी दो महीने यानि 60 दिन में लगाने के लिए तैयार हो जाती जब भी प्याज लगाना हो उसके 60 दिन पहले नर्सरी लगा देनी चाहिए नर्सरी लगाने के लिए खेत को बहुत ही भुरभुरा बना लेना चाहिए फिर क्यारिया बना कर प्याज की नर्सरी लगा देनी चाहिए अच्छे बीज के जमाव के लिए बीजो को उपचारित कर लेना चाहिए |
प्याज की नर्सरी की सटीक जानकारी के लिए निचे दिए गए विडियो को देख सकते है |
प्याज की खेती के लिए उन्नत किस्मे
प्याज की फसल लगाने के लिए हमेसा उन्नत नई किस्मो का चुनाव करना चाहिए |
रबी में लगायी जाने प्याज की किस्म 1 - भीमा सुपर 2- N 53 3-फुरसुंगी 4- पूसा देसी 5 - प्रसान्त
खरीफ में लगायी जाने वाली किस्म 1 - भीमा रेड 2 - एलोरा चायना किंग 3 - पंचगंगा 4 - प्रसान्त रेड 5 - अम्बर रेड
प्याज की किस्मों की जानकारी के लिए निचे दिए विडियो को भी देख सकते है |
प्याज की खेती के लिए भूमि की तैय्यारी
प्याज लगाने से पूर्व सबसे पहले खेत की गहरी जुताई कर गोबर की सड़ी खाद 5 ट्रोली के लगभग मिटटी में मिला दे खेत को समतल ओर भुरभुरा बना कर सिंगल सुपर फास्फेट 200 kg का छिडकाव कर क्यारिया या फिर बीएड बना कर प्याज की नौर्सरी की चोई कर देनी चाहिए या फिर सिधि बुवाई कर तुरंत सिचाई कर देनी चाहिए| दूसरी सिचाई पर अन्य रासायनिक खाद का छिडकाव करना चाहिए जैसे यूरिया डी एपी ओर पोटाश समय समय पर निदाई गुड़ाई कर खेत को खरपतवार मुक्त रखना चाहिए | प्याज के कन्द बड़ा करने के लिए कैल्शियम का उपयोग 75 दिन की प्याज की फसल में 20 kg प्रति एकड़ की दर डालना चाहिए 90 से 100 दिन की प्याज की अवस्था होने पर प्याज को उखाड़ कर कटाई कर लेना चाहिए 8 से 10 दिन प्याज सूखने पर प्याज का भण्डारण भी कीया जा सकता है |
प्याज की फसल में किट एवं रोग
अन्य फसलो की तरह प्याज की फसल में भी किट ओर रोगों का प्रकोप होता है प्याज की फसल में रस चुसक किट थ्रिप्स का प्रकोप सबसे अधिक होता है जिसके नियंत्रण के लिए एमिदाक्लोरोपीड 10 % का छिडकाव किया जाता है प्याज की फसल में झुलसा रोग के नियंत्रण के लिए मेन्कोजेब कार्बेन्डाजिम का छिडकाव 40 ग्राम प्रति 20 लीटर पानी के साथ मिला कर करना चाहिए |
प्याज की खेती की सम्पूर्ण जानकारी के लिए निचे दिए गए विडियो को देख सकते है|
एक टिप्पणी भेजें