सब्जियों की खेती कब ओर कैसे करें , लोकी ,गिलकी,करेला ,कद्दू की खेती कैसे करें

 फरवरी महीने के बाद जैसे ही  मार्च का महिना शुरू होता है| सब्जी बाजार में में सब्जियों के भाव आसमान छुने लगते है  कोई भी फसल हो जैसे लोकी ,गिलकी,करेला,भिन्डी,कद्दू,तोरई,टिंडा या कोई भी सब्जी वर्गीय फसल हो सभी के भाव बड जाते है एसे में अगर किसान  सब्जियो  की खेती करते है तो कम से कम जमीं में अच्छा मुनाफा कमा सकते है  सब्जी वर्गिय फसल काफी लम्बे समय तक चलती है और हर तीसरे दिन इनकी तुड़ाई की जाती है जिससे किसान भी  इन फसलो को लगाना पसंद करता है  सब्जियों की खेती पुरे भारत में की जाती है 




सब्जियों की खेती की लिए मिटटी और तापमान 


सब्जियों की  खेती लगभग हर प्रकार की मिटटी में आसानी से की जा सकती है  सब्जियों की खेती के लिए बीज बुवाई के समय गर्म तापमान करीब 25  डिग्री के ऊपर का तापमान होना चाहिए  साथ ही मिटटी का पीएच 7 से 8 का होना चाहिए  बेहतर जल निकास  वाले खेत में सब्जियों की फसल को लगाना चाहिए 


सब्जियों की खेती के लिए भूमि की तैयारी 

सब्जी वर्गीय फसलो  की अच्छी पैदावार लेने के के लिए  खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए  खेत को भुरभुरा और समतल बना  कर  सब्जियों की बुवाई कर देनी चाहिए   

बुवाई की विधि और खाद प्रबंधन 


सब्जी वर्गीय फसलो की बुवाई समय के अनुसार अलग अलग विधि से की जाती है अगर फसल को गर्मी  के मौसम में लगाना  हो तो जमीं  पर ही इन फसलो की लताओं  को फैलने दिया जाता है क्यों की गर्मी के मौसम में गर्म हवाए चलती है जिसके कारन इनके फुल और छोटे फल अपने  आप लू की चपेट में आकर गिरने लगते है 
अगर सब्जियों की खेती बारिश के मौसम में कर रहे है तो  तार बॉस लगा कर इसकी खेती की जाती  ताकि बारिश के कारन फलो को  फफूंद मिटटी  और पानी न लगे 
सब्जी वर्गीय फसलो में खाद की मात्र समय  समय पर देते रहना चाहिए जिसमे यूरिया ,डी एपी और पोटाश की समान मात्रा  मिला कर पौधो के चारो और बिखेर कर देना चाहिए  बीज की बुवाई पर्याप्त दुरी पर  करना चाहिए क्यों की सब्जी वर्गीय फसलो की लताये काफी ज्यादा फैलती है लताये जीतनी ज्यादा फैलती है उतने ही फल भी लगते है 


सब्जी वर्गीय  फसलो में लगने वाले किट और रोग 

सब्जी वर्गीय फसलो में रस चुसक किट  जैसे - माहू,तेला ,थ्रिप्स, मकड़ी ,जैसे किट लगते है जिसके नियंत्रण हेतु  थाय्मेथोक्साम 30 %  का छिडकाव 250 मिली प्रति एकड़ की दर  से  छिडकाव करना चाहिए 
सवजी वर्गीय फसलो में जड़ गलन,पीलापन ,झुलसा रोग जैसे कई प्रकार के रोग लगते है जिसके लिए  मेन्कोजेब या कार्बेन्डाजिम  का500 ग्राम की दर से छिडकाव करना चाहिए  




सब्जियों में लगने वाले कितो के नियंत्रण  जानकारी के लिए निचे दिए विडिओ को भी देख सकते है 

 



सब्जियों की तुडाई और कटाई 

सब्जी वर्गीय फसलो में बहुत सारी  फसले आती है कुछ सब्जिया  हर तीसरे दिन तुड़ाई लिए तैयार होती है तो कुछ एक बार में ही टूट जाती है सब्जियों की कटाई या तुडाई सही समय पर कर लेनी चाहिए जिससे मंडीया बाज़ार में उनका सही मूल्य मिल सके|   

Post a Comment

और नया पुराने