प्याज की फसल में खरपतवार नियंत्रण

  प्याज की फसल करीब 100 से 120 दिन में तैयार हो जाती है और इस बीच प्याज की फसल में खरपतवार  कई बार उगता है  अगर समय रहते इस खरपतवार को नियंत्रण नही किया गया तो प्याज की फसल को काफी हानि हो सकती  है जिसका सीधा आसर प्याज के उत्पादन पर पड़ता है| प्याज की फसल में खरपतवार को दो प्रकार से नियंत्रण किया जा सकता है पहला जैविक विधि के द्वारा और दूसरा रासायनिक विधि के द्वारा जैविक विधि में मजदूरो के द्वारा निदाई गुड़ाई कर खरपतवार को नियंत्रण किया जाता है| जिसमे किसान को काफी ज्यादा खर्च लगता है  वही रासायनिक विधि में रासायनिक खरपतवार नाशक दवाइयों का छिडकाव कर खरपतवार को नियंत्रण किया जाता है जिसमे समय भी कम लगता है वही खर्च भी बहुत ही कम लगता है इस वजह से आज के किसान खरपतवार नाशक दवाइयों का उपयोग कर खरपतवार को  नियंत्रण करना पसंद करते है|




प्याज की फसल में खरपतवार नाशक दवा 


प्याज की फसल में खरपतवार नाशक दवाइयों का उपयोग दो प्रकार से किया जाता है 


1 - प्याज की फसल लगाने के पहले -  किसान जब भी प्याज की नर्सरी की चौपाई करते है या प्याज का बीज लगाते है  उस समय सिचाई के पहले सूखे खेत में पेंडामेथिलिन 30 % इ सी   नामक दवाई का 500 मिली प्रति एकड़ की दर से प्याज  या बिज लगाने के बाद सिचाई के के साथ सूखे खेत में   करना चाहिए जिससे चौड़ी पट्टी की लगभग सभी खरपतवार आसानी से ३० दिन तक नियंत्रण में रहती है|
2 - प्याज की फसल लगाने के बाद  खरपतवार नियंत्रण - प्याज की फसल की चौपाई के  ३० दिन बाद करीब दो से तिन सिचाई हो जाती है तब  सारी खरपतवार जमींन  से निकल आती है उस समय भी खरपतवार को आसानी से नियंत्रण किया जा सकता है जिसके लिए चौड़ी पत्ती की खरपतवार को नियंत्रण करने के लिए आक्सीफ्लोर्फिन 12 % इ सी  का 100 मिली प्रति एकड़ की दर से छिडकाव करना चाहिए  यह दवाई बाजार में दाऊ कंपनी की गोल और सिजेंता कंपनी की एविसेंट के नाम से आसानी से मिल जाती है 
 वही प्याज की फसल में सकरी या लम्बी पत्ती की खरपतवार को नियंत्रण करने के लिए प्रोपाक्युजाफोप 10 %इ सी का 400 मिली प्रकि एकड़ की दर से छिडकाव करना चाहिए  यह दवाइयाँ बाज़ार में अदामा कंपनी की एजिल और टर्गा सुपर, व्हिप सुपर ,के नाम से मिल जाती है 

प्याज की फसल में खरपतवार नियंत्रण की जानकारी निचे दिए गए  विडियो के माध्यम से भी  देख सकते है 



Post a Comment

और नया पुराने